{"_id":"5b80375742c79246664222aa","slug":"15351294201428-6-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी 6 सड़कों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी 6 सड़कों की सेहत
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की छह सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। 27 करोड़ 74 लाख 63 हजार रुपये की लागत से इन सड़कों के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लगभग 37 किमी लंबाई में सड़कों का निर्माण होने से करीब 60 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।
आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले की विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य या तो पूर्ण हो चुका है या फिर जारी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग छह माह पूर्व शासन ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से जानकारी प्राप्त की थी।
इसमें अकबरपुर महरुआ वाया खजूरडीह, मंशापुर बरामदपुर रोड, गोशाईगंज वाया तारुन रोड, पंचमदास कुटी वाया एनवां बस्तीपुर रोड, नरायनपुर रामबाबा वाया सुगौटी रोड, इंदईपुर जंदीपुर वाया पिपरा मकरही रोड व लुंबनी दुदधी वाया अकबरपुर जलालपुर रोड शामिल है। लगभग 37 किमी लंबाई में होने वाली सड़कों के निर्माण के लिए विभाग ने शासन से 28 करोड़ 20 लाख 23 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
शासन ने बीते दिन संबंधित सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी। साथ ही निर्माण के लिए 27 करोड़ 74 लाख 63 हजार रुपये की स्वीकृति भी प्रदान कर दी। निर्माण कार्य में आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए आवश्यक धनराशि रिलीज भी कर दी। शीघ्र ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग की ओर से संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़कों का निर्माण होने से संबंधित क्षेत्र की लगभग 60 हजार आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
गड्ढों से मिलेगी मुक्ति
महरुआ के रामफेर व अकबरपुर के सुधांशु ने कहा कि अकबरपुर महरुआ जिस रोड के निर्माण को हरी झंडी मिली है, वह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी है। मार्ग के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। जलालपुर के रामसिंगार व इदरीस ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सड़क का निर्माण होने से न सिर्फ कई गांवों की दूरियों में कमी आएगी, बल्कि समय में भी बचत होगी।
शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की छह सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। 27 करोड़ 74 लाख 63 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- आशीष मेहरोत्रा, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई