फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मूसलधार बारिश से खुली अकबरपुर नगर में जलनिकासी की पोल

मूसलधार बारिश से खुली अकबरपुर नगर में जलनिकासी की पोल

Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मूसलधार बारिश से खुली अकबरपुर नगर में जलनिकासी की पोल
अंबेडकरनगर। झमाझम बारिश ने जिला मुख्यालय पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शुक्रवार को हुई तेज बारिश से अकबरपुर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कें तालाब बन गईं। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने के चलते लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते नालियों की समुचित सफाई करा दी गई होती, तो जलभराव की समस्या से दो चार न होना पड़ता।
विज्ञापन


बरसात प्रारंभ होने से पहले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर दावा किया था। हालांकि बारिश का दौर शुरू होने पर सभी दावे हवाहवाई साबित हुए।
विज्ञापन


नाले-नालियों की समुचित साफ-सफाई न होने से अकबरपुर नगर के अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, सब्जी मंडी, शहजादपुर चौक, कृषि भवन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, कलेक्ट्रेट के निकट व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्रों में बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह समस्या शुक्रवार को उस समय हुई, जब सबसे तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। समय बीतने के साथ ही उमस भी बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वाह्न होते-होते तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। नतीजा यह हुआ कि अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर शीतला आश्रम से बनगांव रोड तक की सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दोस्तपुर रोड व बस स्टेशन क्षेत्र में भी बारिश होने से जलभराव हो गया। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उठाए जाएं ठोस कदम
अकबरपुर के संतोष कुमार व शहाब परवेज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जलभराव की समस्या दूर होने वाली नहीं है। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर नाले का निर्माण तो है, लेकिन कुछ दूर जाकर वह बंद हो गया है। इससे जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी का नतीजा है कि इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। रामअछैबर व राजेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक नाले-नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती, तब तक जलभराव की समस्या दूर होने वाली नहीं है।


उठाए जा रहे आवश्यक कदम
अकबरपुर नगर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ क्षतिग्रस्त नाले-नालियों को दुरुस्त कराया जा रहा, बल्कि नए नाले के निर्माण की भी कार्य योजना तैयार की जा रही है।
- सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed