{"_id":"5b80374c42c792465f7ceffc","slug":"15351294093-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने ही पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने ही पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घर के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि उसे नशे का आदती था। गुरुवार को भी उसने शराब पी रखी थी।
मामला आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव का है। गांव निवासी रवींद्र (38) पुत्र बनवारी ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को भी भोजन किया, और घर के बाहरी हिस्से में सोने के लिए चला गया। रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी घर से बाहर निकली तो देखा कि घर के सामने स्थित पेड़ से कुछ लटक रहा है।
उसने लाइट जलायी तो नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। पेड़ के सहारे लगी रस्सी से उसके पति का शव लटक रहा था। उसकी चीख पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। बताया जाता है कि रवीन्द्र के एक पुत्र मंदीप व दो पुत्री संजना व अर्पिता हैं। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था। गुरुवार को भी वह शराब के नशे में था। एसओ राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।