फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र छात्राओं ने बिखेरी छटा

वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र छात्राओं ने बिखेरी छटा

Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र छात्राओं ने बिखेरी छटा
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर के एसआरवी एजुकेशनल एकेडमी का छठा स्थापना दिवस शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कड़ी है जो मानव को अंधेरे से निकालकर उजाले की तरफ ले जाती है। शिक्षित वर्ग ही समाज को सही रास्ता दिखा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपार्चन कर की। प्रबंधक डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा के बगैर मानव का जीवन व्यर्थ है। शिक्षा एक ऐसी कड़ी है, जो मानव को अच्छाई व बुराई में फर्क करने का ज्ञान देती है।
विज्ञापन


कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। यहीं से छात्र-छात्राओं के भविष्य का निर्माण होता है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद चौबे ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही अंधकार को हटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश को फैलाया जा सकता है। वर्तमान परिवेश में शिक्षा के प्रति हर वर्ग का रुझान बढ़ा है। कहा कि शिक्षा के अभाव में तमाम प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को जरूरत है कि वे अपने माता-पिता के भरोसे को कायम रखते हुए कठिन परिश्रम कर एक मुकाम हासिल करें।


वार्षिकोत्सव के मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षिका किरन वर्मा, अर्जुन कुमार, रमाशंकर, देवकुमार, ऋचा सिंह व निधि वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed