{"_id":"5b80374842c7924675342b94","slug":"153512940514-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफरौली व बिड़हर खास में प्रधान पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफरौली व बिड़हर खास में प्रधान पद के लिए मतदान आज
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उफरौली व बिड़हर खास ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में शनिवार को साढ़े चार हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर ग्राम प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को कुल आठ पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर लीं।
त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में जलालपुर विकास खंड के उफरौली व रामनगर विकास खंड के बिड़हर खास में प्रधान पद के लिए 25 अगस्त को मतदान होना है। सुबह सात बजे से होने वाले मतदान में लगभग साढ़े 4 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही 6 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिका में कैद करेंगे।
उफरौली में प्रधान पद के चार प्रत्याशी, जबकि उफरौली में दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले ही कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि उफरौली ग्राम पंचायत के लिए तीन, जबकि बिड़हर खास ग्राम पंचायत के लिए पांच पोलिंग पार्टियों में कुल 32 कर्मचारी एक दिन पहले शाम संबंधित पोलिंग बूथों की तरफ रवाना हो गईं।
बताया कि उफरौली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिलाकृषि अधिकारी धर्मराज, जबकि बिड़हर खास में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में डीआईओएस विनोद सिंह की तैनाती की गई है। बताया कि सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी।
28 अगस्त को सुबह सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य होगा। उधर दोनों ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।