फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टाउन व स्पेयर फीडर में आई गड़बड़ी, 60 हजार आबादी की बिजली गुल

टाउन व स्पेयर फीडर में आई गड़बड़ी, 60 हजार आबादी की बिजली गुल

Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
टाउन व स्पेयर फीडर में आई गड़बड़ी, 60 हजार आबादी की बिजली गुल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर व स्पेयर फीडर में आई गड़बड़ी से बुधवार अपराह्न लगभग 2 बजे से इससे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लगभग 24 घंटे बाद गुरुवार अपराह्न ढाई बजे करीब आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि इन दोनों फीडरों से जुड़े लगभग 4 दर्जन गावों की 60 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। इससे एक तरफ जहां संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, वहीं गुरुवार सुबह सबसे अधिक समस्या पेयजल की खड़ी हो गई। इसके अलावा विद्युतचालित उपकरण भी पूरी तरह ठप रहे। उधर बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी उत्पन्न हो गई। उनका कहना कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता, तब तक सुचारु बिजली की उम्मीद करना बेमानी होगी।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके उपकरणों व ओवरलोडेड चल रहे फीडरों का खामियाजा एक बार फिर से उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। बुधवार को अपराह्न लगभग दो बजे अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन व स्पेयर फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। नतीजा यह है कि इन दोनों फीडरों से जुड़े लगभग चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसमें टाउन फीडर से जुड़े मोहरिया खानपुर, सिझौली, धोराहरा, कटरिया सम्मनपुर, बरधाभिउरा, बभनगवां, गौहन्ना, कोडऱा, मीरपुर शेखपुर, चनवां, अंधियरवा, बदलपुर, गोदमिया, घटकना, सोनगांव, जमालपुर, भुड़पुलवा, पकडिय़ा, गौरा, मुंगरी, समैसा, करमा जगदीशपुर, किशुनपट्टी, रानीपुर व अटंगी, जबकि स्पेयर फीडर से जुड़े गदायां, अमरौला, सम्मोपुर, गंजा, सद्दरपुर, अहरिया, लहनीपूरा, रोशनगढ़, ककरडिल्ला, इटरौरा, कजरी जमालुद्दीनपुर, सैदापुर गांव, बभनापुर आदि गावों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा कि कुछ गड़बड़ी हुई होगी, जो कि ठीक हो जाएगी। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल की गई। उन्हें बताया गया कि फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति ठप हुई है।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि पूरी रात संबंधित क्षेत्र की लगभग 60 हजार की आबादी को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सबसे अधिक समस्या गुरुवार सुबह पेयजल को लेकर हुई। लोगों को एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। गुरुवार अपराह्न ढाई बजे करीब गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ देर बाद ही एक बार फिर से आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही पैनल से चलते हैं दो फीडर
नाम न छापने की शर्त पर एक विद्युत कर्मचारी ने बताया कि एक पैनल से दो फीडर का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते यदि एक फीडर में कोई गड़बड़ी होती है, तो पूरा पैनल बंद करना पड़ता है। इससे दोनों फीडरों से आपूर्ति ठप हो जाती है। इसमें सबसे बड़ी समस्या गड़बड़ी की तलाश करने में होती है।


अलग किए जाएंगे दोनों फीडर
टाउन व स्पेयर फीडर में गड़बड़ी के चलते आपूर्ति ठप हुई है। शीघ्र ही टाउन व स्पेयर फीडर को अलग करा दिया जाएगा। गड़बड़ी दूर करने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed