{"_id":"5b7eec6a42c79246504090ba","slug":"15350447048-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने छापा मारकर दूध, पनीर, जूस व मिक्स मिल्क का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने छापा मारकर दूध, पनीर, जूस व मिक्स मिल्क का लिया नमूना
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर दूध, सोनपापड़ी, पनीर, जूस, मिक्स मिल्क का नमूना लिया। बाद में सभी को जांच के लिए भेज दिया।
जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। टीम ने बसखारी रोउ पर दूधिया मित्रसेन से दूध का नमूना लिया। इसके बाद इसी रोड स्थित पराग डेयरी से सोनपापड़ी का नमूना मिलावट के संदेह में लिया। रितु वसुंधरा डेयरी पटेलनगर में छापा मारकर मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने मालीपुर रोड पर स्थित एक फल की दुकान से जूस का नमूना लिया। टीम ने वी मार्ट से मिक्स मिल्क का नमूना लिया। बगल स्थित पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर शुभम ट्रेडर्स का निरीक्षण किया, तो लाइसेंस नहीं मिला। इस पर तत्काल लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।