{"_id":"5b7c41e042c79246773ea469","slug":"15348699746-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारियां हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारियां हुईं पूरी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा बुधवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर एक दिन पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों व मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया।
उधर, पर्व की खुशियों में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए मंगलवार को जिले की छोटी-बड़ी बाजारों में लोगों ने पहुंचकर आवश्यक सामान खरीदा। पर्व के विशेष पकवान सेवईं की लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बीच पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर लीं।
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर लोगों में उल्लास है। पर्व की खुशियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। जिले की बाजारों में सुबह से सेवईं, रेडीमेड कपड़ा, जूता, चप्पल समेत श्रृंगार के सामानों की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के बाजारों में पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
पर्व का मुख्य पकवान सेवईं की लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाराणसी, कानपुर व लखनऊ की बनी सेवईं की मांग सबसे अधिक रही। रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी जमाल अहमद ने कहा कि बकरीद में कोलकाता के कुर्ते की युवाओं ने जमकर खरीदारी की, तो सेवईं विक्रेता अब्दुल रऊफ ने कहा कि वाराणसी व कानपुर की सेवईं की अधिक बिक्री हुई।
उधर, ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर एक दिन पहले ही ईदगाहों व मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिले की सबसे बड़ी अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित ईदगाह में मंगलवार देर शाम तक सफाई का कार्य चलता रहा।
ईदगाह कमेटी से जुड़े मोहम्मद अजमल व मेराज अय्यूबी ने बताया कि 10 हजार से अधिक लोग ईदगाह में नमाज अदा करेंगे। मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद की भी विशेष सफाई का पूर्ण कर लिया गया। मस्जिद कमेटी से जुड़े रजा अनवर व यासिर हुसैन ने बताया कि ईद की नमाज मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी अदा कराएंगे।
शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद कलाम खां ने कहा कि ईद की नमाज अदा करने में लोगों को कोई मुश्किल न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी प्रकार जलालपुर, टांडा, किछौछा आदि क्षेत्रों में भी ईदगाहों व मस्जिदों को ईद की विशेष नमाज के लिए एक दिन पहले तैयार कर लिया गया।
इस समय यहां होगी नमाज
जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। कमेटी से जुड़े अजमल व मेराज अय्यूबी ने बताया कि यहां पूर्व के वर्षों में साढ़े नौ बजे नमाज होती थी, लेकिन इस बार मौसम को देखते हुए नौ बजे नमज अदा की जाएगी।
इसके अलावा ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद पेवाड़ा में 8.30 बजे, लतीफिया मस्जिद पेवाड़ा में 7.30 बजे, जामा मस्जिद चौक शहजादपुर में आठ बजे, कादिरी मस्जिद मौलाना गली में सवा आठ बजे ईद की विशेष नमाज होगी।
शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में सुबह दस बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी। जलालपुर के ईदगाह मंगुराडिला पर नमाज सुबह आठ बजे व वाजिदपुर पुरानी ईदगाह में 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। शिया जामा मस्जिद सराय चौक में पूर्वाह्न 10 बजे मौलाना हाफिज मोहम्मद जकरिया नमाज अदा कराएंगे।
इंसेट
डीएम व एसपी ने लिया जायजा
जिलाधिकारी सुरेश कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मंगलवार दोपहर बाद जलालपुर व किछौछा पहुंचकर ईदगाहों, मस्जिदों व कुर्बानी स्थल का जायजा लिया। किछौछा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौस अशरफ के साथ ईदगाह व कुर्बानी स्थल का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जलालपुर के वाजिदपुर व मंगुराडिला ईदगाह का भी कमेटी से जुड़े मजहरुलहक, गुलाम रब्बानी के साथ जायजा लिया।