{"_id":"5b7c41de42c792465b688de0","slug":"15348699727-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मंगल पर्व पर मंदिरों में गूजा हनुमान जी का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मंगल पर्व पर मंदिरों में गूजा हनुमान जी का जयकारा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बड़ा मंगल पर्व पर विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा, जो देरशाम तक चलता। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर वीर हनुमान के जयकारे लगाए।
जिला मुख्यालय के पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मंदिर, शहजादपुर राम जानकी मंदिर व गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा मंगल के मौके पर हनुमान जी महाराज की आराधना हुई।
जिला मुख्यालय के हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर वीर हनुमान जी महाराज की आराधना की। मान्यता है कि बड़ा मंगल पर्व पर हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चन करने से घर परिवार में सुख शांति आती है।
विज्ञापन
गायत्री मंदिर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास हनुमान समेत अन्य हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अटिका में बड़े मंगल पर्व के मौके पर विभिन्न आयोजन हुए।
गांव स्थित बजरंगबली मंदिर पर सुबह श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान से बजरंगबली का पूजन अर्चन कर सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, राजेश आदि लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ा मंगल पर्व के मौके पर टांडा, आलापुर, भीटी, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में भी बड़ा मंगल पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया।