फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शिवकुमार बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, शुभम को युवा शाखा की जिम्मेदारी

शिवकुमार बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, शुभम को युवा शाखा की जिम्मेदारी

Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शिवकुमार बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, शुभम को युवा शाखा की जिम्मेदारी
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ नेता शिवकुमार गुप्त को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा नेता शुभम अग्रहरि को युवा शाखा का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके हक व मान सम्मान के लिए सभी जरूरी प्रयास लगातार तय किए जाते रहेंगे। बाद में व्यापारियों की गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर डॉ विपिन कुमार गुप्त ने कहा कि जीएसटी में व्यापारियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, लेकिन उन्हें भी अपना सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के शहजादपुर में आयोजित व्यापारी संगोष्ठी के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि व्यापारियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्हें जो भी जरूरी मदद होगी, वह विभाग की तरफ से उपलब्ध होगी। व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो वे नि:संकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई का गठन करते हुए शुकुलबाजार निवासी शिवकुमार गुप्त को अध्यक्ष चुना गया। कृष्णकुमार व अभिमन्यु अग्रहरि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल जिला महामंत्री, सुरेश गुप्त कोषाध्यक्ष, प्रदीप अग्रहरि उपाध्यक्ष, विकास जायसवाल, सुभाष गुप्त व संतोष गुप्त को जिलामंत्री चुना गया।

युवा शाखा के जिलाध्यक्ष अकबरपुर नगर निवासी शुभम अग्रहरि शाश्वत चुने गए। विकास मोदनवाल, दुर्गेश गुप्त, शनि अग्रहरि एवं विशाल जायसवाल उपाध्यक्ष तथा उमेश अग्रहरि, अभिषेक गुप्त, विक्रम जायसवाल, चंदन मौर्य को जिलामंत्री चुना गया। विकास लखमानी को अकबरपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


वरिष्ठ नेता गोविंद अग्रवाल नगर महामंत्री बनाए गए जबकि अमनदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल जायसवाल को नगर मंत्री बनाया गया। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने अपने संबोधन में साथी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे सब उनके हक व मान सम्मान के लिए सभी जरूरी प्रयास लगातार तय करते रहेंगे। व्यापारी हितों के साथ यदि कहीं भी खिलवाड़ का प्रयास किया गया तो संगठन उसे गंभीरता से लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed