{"_id":"5b77119842c792463d4ac213","slug":"15345299352-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आ रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आ रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाई के साथ बाइक से मायके से घर लौट रही महिला झटका लगने से सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घरवालों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत अंदलपुर गांव निवासिनी मनभावती (55) पत्नी बाबूराम अपने भाई के साथ शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर जनपद के मंडरपुर स्थित मायके से बाइक से घर लौट रही थी। बताया जाता है कि ज वे सुल्तानगढ़ पुल के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सड़क पर गड्ढा होने से झटका लगा, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी संदीप (32) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय दोस्तपुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी अंबुज (27) पुत्र खुशीराम शुक्रवार सुबह बाइक से गोशाईगंज जाते समय रामापुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर निवासी अविनाश (8) पुत्र राजेश गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी रामलखन (60) पुत्र भूलेश्वर शुक्रवार सुबह घर के निकट उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।