फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भाजपा के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ समारोहपूर्वक सम्मान

भाजपा के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ समारोहपूर्वक सम्मान

Wed, 15 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ समारोहपूर्वक सम्मान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों का मंगलवार को लोहिया भवन में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि निश्चिततौर पर इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित से जुड़े अभूतपूर्व कार्यों को गांव-गांव घर-घर जाकर बताना होगा।

लोहिया भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बनाए गए यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, पूर्व विधायक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिवेणीराम व आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक अंकित सिंह का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


संगठन की मजबूती के लिए वर्षों से दिए जा रहे इनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि इन पार्टी नेताओं के अनुभवों एवं योगदान का लाभ पार्टी को कदम कदम पर मिलेगा। इनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सरकार के बेहतर कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण सफलता जिले में मिल रही है। यह सभी के सामूहिक योगदान का परिणाम है। लक्ष्य की मजबूती के लिए सभी को लगातार काम करते रहना होगा।


कार्यक्रम संयोजक रमाशंकर सिंह ने नवनियुक्क्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे अंबेडकरनगर में ही नहीं, आस पास के जनपदों में भी संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजितराम त्रिपाठी व जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने बूथों की मजबूती के लिए नए सिरे से अभियान छेड़ने का आहवान किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed