{"_id":"5b730b2142c79261fc0acad0","slug":"153426613616-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शान से जिले भर में लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शान से जिले भर में लहराएगा तिरंगा
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को जिलेभर में शान से तिरंगा लहराएगा। आजादी के जश्न में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसे लेकर एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। न सिर्फ सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण के साथ विविध आयोजन होंगे, बल्कि विद्यालयों में भी तिरंगे को सलामी देने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जश्न की शुरुआत प्रभातफेरी के साथ होगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को ही विभिन्न सरकारी भवनों को रंग बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया।
आजादी का उल्लास एक दिन पहले ही जिले में लोगों के सिर चढ़कर बोलता दिखा। सभी अपने-अपने ढंग से आजादी का जश्न मनाने की योजना तैयार करते दिखे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शान से तिरंगा लहराए, इसे लेकर एक दिन पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, कृषि भवन, एआरटीओ कार्यालय, उद्योग विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत सभी सरकारी कार्यालयों को रंग बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक दिन पहले रिहर्सल किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
उधर, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में जगह-जगह झंडा, बैंड, कैप समेत स्वतंत्रता दिवस संबंधित अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गईं। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ संबंधित दुकानों पर पहुंचकर खरीददारी की। युवक-युवतियों में भी आजादी के जश्न को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। अकबरपुर नगर के दीप कुमार गुप्ता व राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि वे सभी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटेंगे।
इंसेट
आज होंगे यह आयोजन
सूचना अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम अकबरपुर से जिलाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में प्रभातफेरी सुबह सात बजे निकलेगी, जो नगर का भ्रमण करने के साथ वापस गांधी आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान लोगों को पर्यावरण, साफ-सफाई, पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सुबह साढ़े सात बजे शहजादपुर चौक स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया, गांधी आश्रम स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पटेलनगर तिराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल व कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अधिकारियों व गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर कार्यालयाध्यक्ष द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।
सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे। सुबह 10 बजे से विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।