{"_id":"5b730b1d42c79261fc0acacd","slug":"153426613217-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही भाजपा
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेकरनगर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर की बैठक आलापुर निरीक्षण भवन में मंगलवार को हुई। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए पार्टी ने कदम बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
मुख्य अतिथि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकारें पारदर्शी ढंग से जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं बगैर किसी भेदभाव के जनता तक पहुंच रही है। आम जनता में सरकार के प्रति संतोष का भाव है। कहा कि देश की अखंडता व विकास के लिए बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा।
सभी को इसी उद्देश्य से आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के अपने सिद्धांत पर आगे बढ़ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राना रणधीर सिंह ने बूथ समितियों के सत्यापन, पुनर्गठन और प्रत्येक बूथ पर लाभार्थी प्रमुख का चयन करके केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध कर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि कार्यकर्ता लगातार लाभार्थियों के संपर्क में रहे। साथ ही अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 11 पौध लगाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विजय गुप्त, राजेश्वर पाठक, डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी, राजितराम मौर्य, आयुष त्रिपाठी, अलगूराम, रमेश यादव व अरविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।