फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   देश की अखंडता व मजबूती का युवाओं ने लिया संकल्प

देश की अखंडता व मजबूती का युवाओं ने लिया संकल्प

Tue, 14 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
देश की अखंडता व मजबूती का युवाओं ने लिया संकल्प
अंबेडकरनगर। राष्ट्र रक्षा मंच के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान युवाओं ने देश की अखंडता व मजबूती के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मनमोहन चौरसिया व संचालन सिंह वाहिनी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष प्रभावती यादव ने किया। मुख्य वक्ता श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेंद्र ने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि देश की अखंडता व गरिमा के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने राज्य को सुरक्षित नहीं रख सकता और राज्य का विस्तार नहीं कर सकता, वह छोटा होता चला जाता है। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे वह अपने अस्तित्व को खो देता है। महान भारत देश की यही दुर्दशा दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि ईरान, गंधार, तिब्बत, श्रीलंका, वर्मा, नेपाल, भूटान, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, पाकिस्तान व बांग्लादेश आदि कभी भारत देश के अभिन्न अंग थे। अपनी दुर्बलता व असंगठित अवस्था के कारण विदेशियों के षडयंत्र के चलते अलग होते चले गए।


उन्होंने कहा कि देश के सभी युवाओं को अपने मन मस्तिष्क में अखंड भारत देश का खाका खींचना होगा। उसकी सुरक्षा के लिए हमें तत्पर रहना होगा। बाद में सभी ने मिलकर अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार विश्वकर्मा, जिलामंत्री विजयकांत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर, श्रीनरायण, रामपूरन यादव, विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed