फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नागपंचमी पर्व आज, मंदिरों व शिवालयों पर जुटेंगे श्रद्घालु

नागपंचमी पर्व आज, मंदिरों व शिवालयों पर जुटेंगे श्रद्घालु

Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नागपंचमी पर्व आज, मंदिरों व शिवालयों पर जुटेंगे श्रद्घालु
ंबेडकरनगर। सावन माह में बुधवार को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व को लेकर एक दिन पहले ही जिले में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों की विशेष साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन


नागपंचमी पर्व व इस मौके पर जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को भी पूरे दिन कांवड़ियों से जिले के प्रमुख मार्ग गुलजार रहे। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर थिरकते कांवड़ियों के अलग अलग जत्थों ने संबंधित शिवालयों व शिवमंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


बुधवार 15 अगस्त को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व को लेकर आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही जिले में पूर्ण कर ली गईं। शिवमंदिरों व शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष साफ-सफाई का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा, पंडाटोला व मीरानपुर स्थित शिवालय, कलेक्ट्रेट स्थित शिवमंदिर के मार्ग पर साफ सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव आदि का कार्य भी मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया। नागपंचमी पर्व पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों व शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।


एक दिन पहले ही एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ प्रमुख मार्गों पर रूटमार्च किया। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने निकटवर्ती शिवालयों व शिवमंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। सुबह से पवित्र जल लेकर जत्थे में शामिल कांवडिय़ा डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर थिरकते हुए शिवालयों व मंदिरों में पहुंचे। यहां विधिविधानपूर्वक पूजन अर्चन किया, फिर जलाभिषेक किया। इस दौरान हरहर महादेव व बमबोल के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed