फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दिन भर फेल रहा बीएसएनएल का नेटवर्क, परेशान हुए उपभोक्ता

दिन भर फेल रहा बीएसएनएल का नेटवर्क, परेशान हुए उपभोक्ता

Wed, 15 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दिन भर फेल रहा बीएसएनएल का नेटवर्क, परेशान हुए उपभोक्ता
अंबेडकरनगर। जिले में बीएसएनएल सेवा मंगलवार को लगभग पूरे दिन ध्वस्त रही, जिससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हुईं। बैंकों में लगभग एक करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


निजी नेटवर्क कंपनियों में जहां उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क देने की होड़ मची है, वहीं जिले की बीएसएनएल सेवा लगातार बदहाली की गर्त में गिरती जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर बीएसएनएल का नेटवर्क उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। इससे उपभोक्ताओं को पूरे दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें र्हुइं।
विज्ञापन


इंटरनेट के जरिए जो काम होने थे, वह काम अधिकांश कार्यालय में नहीं हो पाए। बैंकों से लेकर अन्य सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल हुई। बीएसएनएल की नेटवर्क में आयी खराबी से अधिकारियों के सीयूजी फोन के अलावा अन्य उपभोक्ताओं से संपर्क साधने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर, बसखारी, आलापुर, टांडा, भीटी व कटेहरी आदि क्षेत्रों में इस समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। बैंकों में भी कामकाज प्रभावित होने से लगभग एक करोड़ के लेनदेन पर असर पड़ा। उधर दूरसंचार अभियंता उदयराज ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिन्हें दुरुस्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed