फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किराना व्यवसाई से रंगदारी मांगने का खुलासा, 9 गिरफ्तार

किराना व्यवसाई से रंगदारी मांगने का खुलासा, 9 गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यवसाई से रंगदारी मांगने का खुलासा, 9 गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। किराना व्यवसायी दिनेश अग्रहरि से रंगदारी मांगे जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बनारस जेल में बंद माफिया सरगना दिलीप वर्मा को भी नामजद किया है। कुल दस आरोपियों के विरुद्ध रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। मामले के जल्द खुलासे को लेकर व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित मीरानपुर निवासी किराना व्यवसायी दिनेश कुमार अग्रहरि से दो दिन पहले माफिया सरगना दिलीप वर्मा ने फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। घबराए व्यापारी ने मामले से एसपी को अवगत कराया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल छानबीन शुरू करने के साथ ही दुकान के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा दिया। सर्विलांस का सहारा लेने के साथ हीं गहन छानबीन शुरू हुई। इसमें अलग-अलग लोगों की भूमिका सामने आई। किसी पर रेकी करने का मामला पाया गया तो किसी को जरूरी सूचनाएं इधर से उधर पहुंचाने का दोषी पाया गया। कई अन्य तरह की भूमिकाओं में एक-एक कर कुल नौ लोग सामने आए। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले की स्वयं मॉनीटरिंग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित कर दीं। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी के साथ स्वॉट व सर्विलांस टीम ने टांडा कोतवाली के अकूतपुर निवासी अरविंद, अरजानीपुर अकबरपुर निवासी सुरजीत वर्मा व भाग्यवर्धन वर्मा, सोनहरा लालापुर निवासी दलसिंगार वर्मा, साहबतारा जलालपुर निवासी अखिलेश सोनी, अन्नावां निवासी लालेश, नासिरपुर बरवा निवासी कुलदीप, अन्नावां निवासी जयराज व दरियापुर इब्राहिमपुर निवासी मुकेश को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन सभी नौ आरोपियों के अलावा बनारस जेल में बंद गोशाईगंज फैजाबाद निवासी शातिर बदमाश दिलीप वर्मा को भी नामजद किया है। खुलासे को लेकर एसपी ने संबंधित पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


व्यवसायी की हत्या का था प्लान
किराना व्यवसायी दिनेश की हत्या की योजना को अंजाम देने की कोशिश के दौरान पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रंगदारी तत्काल न देने के चलते दिलीप वर्मा गैंग के सदस्यों ने किराना व्यवसायी की हत्या का प्लान कर लिया था। जांच में जुटी पुलिस को सर्विलांस के जरिए इसकी भनक लग गई थी। इसके चलते ही दुकान के आसपास सुरक्षा का घेरा बना दिया गया था। इस बीच शनिवार सुबह दुकान के इर्द गिर्द क्षेत्र से ही सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि तत्परता के चलते ही एक बड़ी घटना रोक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप वर्मा गैंग के थे सभी आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों में से अरविन्द व अखिलेश के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग दिलीप वर्मा गैंग के लिए काम करते थे। रंगदारी की इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसे दो दिन के भीतर ही वर्कआउट कर दिया गया। रंगदारी दिलीप वर्मा द्वारा ही मांगी गई थी। -एसपी, संतोष कुमार मिश्र


व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित
इस बीच व्यापारी के साथ रंगदारी मांगने की घटना के जल्द खुलासा होने पर कई व्यापारी नेताओं ने शनिवार को एसपी से मुलाकात कर उन्हें फूल भेंट किए। हालांकि जेल भेजे गए अभियुक्तों में से दलसिंगार भी व्यापार मंडल से जुड़े रहे हैं। व्यापारियों ने इसके बावजूद रंगदारी मामले में खुलासे को लेकर पुलिस का साथ देते हुए कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि ऐसे ही प्रयासों से व्यापारियों के बीच सुरक्षा की भावना का एहसास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed