{"_id":"5b6b1e694f1c1bf6548b75c3","slug":"153374678517-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर मोहल्ले में शुरू हुई पाइप लाइन से बहुप्रतीक्षित पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर मोहल्ले में शुरू हुई पाइप लाइन से बहुप्रतीक्षित पेयजल आपूर्ति
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद के दो वार्डों में बहुप्रतीक्षित पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसका लाभ सीधे तौर पर लगभग सात हजार की आबादी को मिलेगा। वाजिदपुर मोहल्ले में आने वाले दोनों वार्डों में दरअसल लगभग पांच वर्ष पहले पाइपलाइन तो बिछाई गई थी, लेकिन विभिन्न गड़बड़ियों से वह काम नहीं कर पा रही थी। बीते दिनों नगर परिषद प्रशासन ने इन मोहल्लों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के कार्य को चुनौती के रूप में लिया। इसके बाद जलनिगम के साथ मिलकर गड़बड़ियों को दूर करने का काम शुरू हुआ। इसमें मंगलवार को सफलता मिल गई। देर शाम से पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई। इसके साथ मोहल्ले के तमाम लोगों ने घरों में कनेक्शन के लिए आवेदन का दौर भी शुरू कर दिया है।
जलालपुर नगर पालिका परिषद में वाजिदपुर मोहल्ला नगर के बाहरी छोर पर स्थित है। अकबरपुर रोड के किनारे से शुरू होने वाले मोहल्ले में घरों व प्रतिष्ठानों समेत स्कूलों आदि की स्थापना भी तेजी से हुई है। यहां वाजिदपुर पूर्वी व पश्चिमी के नाम से दो अलग अलग वार्ड हैं। वार्ड नंबर 12 एवं वार्ड नंबर 25 में विभक्त इन वार्डों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्त्ति के लिए लगभग पांच वर्ष पूर्व जलनिगम ने पाइप लाइन बिछाई थी। उस समय पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। बाद में एक दो प्रयास और हुआ, लेकिन उसमें भी कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसके बाद वाजिदपुर मोहल्ले में पाइप लाइन से आपूर्ति के मामले को छोड़ दिया गया। नई पाइप लाइन बिछाने की कार्य योजना पर भी काम शुरू हुआ। नगर परिषद बोर्ड ने इसे मंजूरी दी कि यदि पुरानी पाइप लाइन नहीं सही होती है, तो नई पाइप लाइन की स्थापना कराई जाए।
जलनिगम के साथ मिलकर नगर परिषद प्रशासन ने एक बार फिर से पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस बार इसे पूरी गंभीरता से लिया गया। ठोस कार्य योजना बनाकर शुरू किए गए काम में सफलता भी मिल गई। मंगलवार दिन में पाइप लाइन को दुरुस्त कर इसे विद्युत मोटर पंप से जोड़ा गया, तो आपूर्ति शुरू हो गई। इससे मोहल्लेवासी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
पूरा हुआ एक और वायदा
नगर परिषद के लोगों से उनकी बेहतरी तय करने के लिए एक और वादा पूरा हुआ है। वाजिदपुर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति शुरू होने का व्यापक लाभ लोगों को मिलेगा। -फरजाना खातून, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जलालपुर