{"_id":"5b69d09c4f1c1bde6d8b6c07","slug":"15336613328-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। इमादपुर व भगवानपुर मंझरिया गांव में एक दिन पहले सोमवार को चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों को लेकर हर समय गंभीर रही है। इसका प्रतिफल तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिए वर्तमान में जनता को मिल रहा है।
कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश व राज्य के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। आम जनता के सामाजिक, आर्थिक व बुनियादी ढांचा को मजबूत बनाने के लिए सरकार समय समय पर अपनी नीतियों में बदलाव कर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ सदैव हर परिस्थिति में पूरी तत्परता के साथ खड़ी मिलेगी।
सरकार ने आम जनता के जीवनस्तर को मजबूत बनाने के लिए राशन कार्ड, विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के अलावा आवास व शौचालय के माध्यम से लोगों को लाभ देने का काम किया गया है। कहा कि ऐसे जो भी पात्र इन योजनाओं वंचित है, उन्हें इसका लाभ तत्काल उठाना चाहिए।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को दूर कराने के लिए भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करेगी। यह सरकार लोगों के उत्थान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। बगैर किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने का किया जा रहा है। इस मौके पर सीताराम निषाद, अभिषेक निषाद, विजय गुप्त, दिनेश कन्नौजिया, राजमणि गौड़, सभाजीत चौरसिया, अनिल सिंह, रामकेश निषाद आदि मौजूद रहे।