फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आवासीय स्कूलों व छात्रावासों में रखें कड़ी चौकसी

आवासीय स्कूलों व छात्रावासों में रखें कड़ी चौकसी

Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आवासीय स्कूलों व छात्रावासों में रखें कड़ी चौकसी
अंबेडकरनगर। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित करते ही बालिकाओं व युवतियों की सुरक्षा तय करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों में सघन जांच अभियान चलाया। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक के छात्रावास के साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा आश्रम पद्धति विद्यालय शामिल रहे।
विज्ञापन


डीएम व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष के अलावा जिले के सभी एसडीएम ने जांच अभियान का नेतृत्व किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आवासीय विद्यालय व छात्रावासों के निकट रात में कड़ी चौकसी बरती जाए
विज्ञापन

।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में विभिन्न छात्रावासों व विद्यालयों में रह रहीं छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा में लापरवाही बरते जाने की खबर प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। डीएम सुरेश कुमार ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे विद्यालयों में तहसील समाधान दिवस शुरू होने से पहले तत्काल निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इसी क्रम में एसपी संतोष कुमार मिश्र के साथ आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला का स्वयं जायजा लिया। वहां उन्होंने छात्राओं से वार्ता की और उनकी सुरक्षा को लेकर पड़ताल की। छात्राओं की सुविधा को लेकर कड़ी हिदायत दी। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक इससे पहले डीएम के निर्देश पर एसडीएम भरत लाल सरोज भी निरीक्षण करने यहां पहुंचे थे।

डीएम की पत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ. विमलेश ने सचिव मीरा सिंह के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेवाना का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को अविलंब सही कराने का निर्देश दिया। अध्यक्षा ने छात्राओं को फल बांटे।

अकबरपुर एसडीएम अभिषेक पाठक ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला छात्रावास का जायजा लिया। वहां छात्राओं तथा वार्डेन से चर्चा की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिवारीपुर पहुंचकर एसडीएम ने छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा का जायजा लिया। निजी वृद्धावस्था आश्रम का जायजा लेने पर वहां तीन व्यक्ति अनुपस्थित मिले।

प्रबंधक सत्य प्रकाश ने बताया कि वे लोग मंदिर गए हुए हैं। टांडा प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम पंकज सिंह ने सीओ बीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मेवालाल के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के साथ ही आवासीय मदरसे का जायजा लिया। इब्राहिमपुर, अलीगंज व टांडा के तीन अन्य विद्यालयों का भी जायजा एसडीएम ने लिया।


डीएम सुरेश कुमार ने रिपोर्ट एकत्र होने के बाद सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे नजदीकी छात्रावासों का का जायजा लेते रहे। संबंधित वार्डेन व प्रभारियों को भी सुरक्षा एवं सुविधा का उच्चतर स्तर बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed