फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निकले कांवड़ियों के जत्थे, लगा जाम

निकले कांवड़ियों के जत्थे, लगा जाम

Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
निकले कांवड़ियों के जत्थे, लगा जाम
अंबेडकरनगर। कांवड़ियों की आमद बढ़ने के साथ ही अकबरपुर नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को दिन में कई बार लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। यातायात पुलिस के अलावा बड़ी तादाद में सिविल पुलिसकर्मियों व होमगार्डों की भी तैनाती इस बीच नगर में की गई है। जाम के दौरान पुलिसकर्मियों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कांवड़ियों के जत्थे इन दिनों जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोमवार से ही अकबरपुर नगर में जाम का संकट शुरू हो गया है। मंगलवार को भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


फैजाबाद रोड हो या फिर तहसील तिराहा व शहजादपुर क्षेत्र, रोडवेज से लेकर ओवरव्रिज तक दिन में कई बार जाम की समस्या बनी रही। इससे न सिर्फ आम राहगीरों को मुश्किलें हुईं, बल्कि अस्पताल आदि जाने वाले मरीज भी जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर में बढ़ती जाम की समस्या पर नगरवासियों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि प्रशासन जाम के संकट से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं तैयार कर रहा है।

नगर निवासी राहुल मिश्र व पंकज सिंह का कहना है कि अकबरपुर रोडवेज, शहजादपुर, तहसील तिराहा, पहितीपुर चौराहा व दोस्तपुर चौराहा व तमसा मार्ग जाम के मुख्य केंद्र बन गए हैं। इन स्थानों पर सघन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की जरूरत है।


पटरियों पर अतिक्रमण से ही जाम का संकट बढ़ रहा है। पीयूष व दिनेश ने कहा कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या व उनकी मनमानी भी जाम की समस्या को बढ़ा रही है। उधर, इस बारे में यातायात प्रभारी सुधांशू वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed