{"_id":"5b69cce84f1c1bb15c8b6e9e","slug":"1533660384181035-29-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1035 शिकायतों में सिर्फ 29 ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1035 शिकायतों में सिर्फ 29 ही निपटीं
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 1035 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 29 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। आलापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम सुरेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
आलापुर में जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में सभी को चाहिए कि वे इनका प्रयोग करें।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने लोगों से आह्वान किया कि पवित्र सावन में शिवमंदिरों व शिवालयों में होने वाली विशेष पूजा-अर्चना व कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक निपटाने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई गड़बड़ी करता दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधिकारियों को दें। इस मौके पर कुल 298 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 12 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान अधिवक्ता संघ के महामंत्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात कर पूर्व अध्यक्ष की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल पासी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 मामले आए। इसके सापेक्ष मात्र एक का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम रामशंकर समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
जलालपुर में एसडीएम कोमल यादव की अध्यक्षता में 222 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। टांडा में एसडीएम पंकज सिंह की मौजूदगी में 147 शिकायतों के सापेक्ष एक मामले का ही निस्तारण हो सका। अकबरपुर में एडीएम गिरिजेश त्यागी की मौजूदगी में कुल 207 मामले आए। इनमें से 13 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।