फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिस कर्मी कराएंगे कांवडिय़ों को नाश्ता, होगी फूलों की वर्षा

पुलिस कर्मी कराएंगे कांवडिय़ों को नाश्ता, होगी फूलों की वर्षा

Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी कराएंगे कांवडिय़ों को नाश्ता, होगी फूलों की वर्षा
कांवड़ियों को पुलिसकर्मी कराएंगे नाश्ता, होगी फूलों की वर्षा
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने इस बार खास कार्य योजना तैयार की है। पहली बार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा करेगी तो वहीं कांवड़ियों को चाय नाश्ता भी कराते हुए पुलिसकर्मी दिखेंगे। इसके अलावा थके हुए कांवड़िया के पैरों की मालिश के लिए भी पुलिस की तरफ से प्रबंध रहेगा। इस बीच पूरे जिले को 8 जोन व 62 सेेक्टर में विभक्त कर सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में 1 सेक्टर के जिम्मे अधिकतम 3 किलोमीटर का मुख्य मार्ग रहेगा।
बीते वर्षों में विभिन्न गंभीर वारदातों के चलते कांवड़ यात्रा को लेकर संवेदनशील जिलों में शामिल हो चुके अंबेडकरनगर में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस इस बार मित्र पुलिस की भूमिका में है। पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि कांवड़ियों पर अनावश्यक पुलिसिया रौब झाड़ने की बजाए उनके सहयोग व सुविधा में भागीदार बना जाए। सिर्फ गड़बड़ी करने वाले लोगों से सख्ती बरतने के निर्णय के साथ ही पुलिस ने यह भी तय किया है कि 9 से 15 अगस्त के बीच जिले में प्रवेश करने पर कांवड़ियों का स्वागत चाय-नाश्ते के साथ किया जाएगा। अहिरौली व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र की अलग-अलग सीमा पर पुलिस कांवड़ियों के लिए यह व्यवस्था करेगी। जिससे जिले में प्रवेश करते ही कांवड़ियों में पुलिस के साथ सहयोगात्मक भाव पनप सके। सीमावर्ती प्रवेश वाले इन इलाकों में कांवड़ियों के पैरों की मालिश के लिए निजी स्तर पर काम करने वाले लोगों का प्रबंध भी पुलिस अपने तरफ से करेगी। जिन स्थानों पर कांवड़िये जिले में पहुंचते ही विश्राम करते हैं उनमें से कुछ स्थानों पर यह प्रबंध करने का निर्णय हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने तय किया है कि कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले को 8 जोन व 62 सेक्टर में विभक्त कर दिया गया है। एक सुपर जोन भी बनाया गया है। सभी जोन व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपनी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिया गया है। टांडा मार्ग पर मया बाजार से जिले में प्रवेश करते ही टांडा नगर तक तथा अकबरपुर में शिवबाबा से लेकर बसखारी मार्ग पर नगर के बाहर तक के क्षेत्र में एक सेक्टर के पुलिस अधिकारी को अधिकतम तीन किलोमीटर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अन्य सेक्टरों में पांच किलोमीटर की दूरी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी रणनीति पर एक साथ होगा काम
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस कई तरह की रणनीति पर एक साथ काम कर रही है। सभी प्रमुख मार्गों पर पहली बार बैनर लगाकर अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। कांवड़ियों के स्वागत में स्टाल भी लगवाए जाएंगे। फूलों की वर्षा भी की जाएगी।
-संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed