{"_id":"5b65dff74f1c1bac7d8b652f","slug":"153340311917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत बोर्ड की बैठक में गूंजा अधूूरा कार्यों को न पूरा कराने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत बोर्ड की बैठक में गूंजा अधूूरा कार्यों को न पूरा कराने का मुद्दा
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा न कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसी जिला पंचायत सदस्य ने राजकीय नलकूपों की बदहाली न दूर होने का मुद्दा उठाया तो किसी ने बीते दिनों जर्जर तारों की वजह से करंट से हुई लोगों की मौत के मुद्दे को उठाया। स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर भी कई पंचायत सदस्यों ने प्रमुखता से आवाज उठायी। राशनकार्ड को बनाने में हो रही मनमानी की समस्याओं को भी उठाया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों को अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने के आश्वासन दिया। कहा कि पंचायत बोर्ड सदस्यों के प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लेती है। विकास कार्यों में सभी को सहयोग करना होगा। जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी ने खैरपुर में बाबूराम यादव के घर के पास के हैंडपंप का रीबोर के मुद्दे को उठाया। कहा कि नरियांव में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन का कार्य तीन माह से रुका पड़ा है।
जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने कहा कि चीनी मिल ने मार्च के बाद से किसानों को भुगतान नहीं किया। जिससे किसानों का करोड़ों का बकाया हो गया है। उन्होंने कहा पक्के निर्माण में लगने वाली सामग्री में सरकारी रेट और बाजार की कीमतों में बहुत अंतर है। जिससे पक्का निर्माण कराने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
आलापुर तहसील क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर व परसौली में विद्युत करंट से चार लोगों की मौत के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जर्जर तार हादसे का सबब बन रहे हैं। डीडीओ एमपी मिश्र ने अधिशाषी अभियंता विद्युत व अधिशाषी अभियंता जल निगम को फटकार लगायी, और सुधार तय करने का निर्देश दिया। कहा कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान यदि सड़क क्षतिग्रस्त होती है, तो उसे दुरुस्त कराया जाए। भियांव ब्लॉक के सदस्य विंध्याचल सिंह ने पोस्टमार्टम के दौरान होने वाली मुश्किलों के मुद्दे को उठाया। कहा कि चिकित्सक अपराह्न 2 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया जाता है, जिससे दूर के लोगों को मुश्किल होती है। इस मुद्दे को सीएमओ द्वारा गंभीरता से लिया जाए। साबितपुर व मुड़ियारी के बीच स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की।
कटेहरी ब्लॉक के सदस्य जगदीश राजभर ने अन्नावां ग्राम पंचायत 10 पात्रों का नाम राशनकार्ड सूची से काटे जाने के मुद्दे को उठाया। कहा कि इसमें दो पात्र ऐसे हैं, जो दिव्यांग हैं। जांच कराकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विधायक अनीता कमल ने अधिकारियों को गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईओएस विनोद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, बीएसए अतुल कुमार सिंह, अकबरपुर ब्लाक प्रमुख सुनीता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव, दीपक तिवारी, सतीष भारती, डीएफओ गंगाप्रसाद, पीडी प्रदीप कुमार, डीपीआरओ मयाशंकर मिश्र, जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल आदि मौजूद रहे।