फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान को किया पार

फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान को किया पार

Fri, 03 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान को किया पार
विद्युतनगर/केदारनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हालांकि अभी पानी किसी गांव में प्रवेश नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन आवश्यक एहतियात बरत रहा है। दोनों तहसीलों के एसडीएम को स्वयं स्थिति पर नजर रखने का निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है। दो दिन पहले टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने के बाद डीएम सुरेश कुमार अब शनिवार को आलापुर तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों खतरे का लाल निशान पार करने के बाद सरयू नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। लगभग 36 घंटे पहले नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से लगभग 10 सेमी नीचे आ गया था। इससे टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी। नदी का जलस्तर एक बार फिर से खतरे का लाल निशान पार कर गया है। बाढ़ प्रखंड से मिली जानकारी के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार रात दो बजे तक खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने लगा था। रात तीन बजे नदी का पानी खतरे के लाल निशान तक पहुंच गया। भोर में चार बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर एक सेमी ऊपर पहुंच चुका था। बाद में हुई माप में नदी के पानी में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह दौर दोपहर 12 बजे तक चला। मध्याह्न करीब खतरे के निशान से 9 सेमी ऊपर पहुंचकर नदी का पानी 92.82 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया।
विज्ञापन

लोगों को लगा कि एक दो घंटे तक नदी का पानी स्थिर रहने के बाद फिर तेजी से ऊपर बढ़ेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शाम पांच बजे तक नदी का जलस्तर 92.82 मीटर पर ही बना हुआ था। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस बीच प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को फिर से अलर्ट कर दिया है। डीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार अपराह्न आलापुर व टांडा के एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। कहा गया कि सभी जरूरी मदद के लिए तैयारी पूरी रखी जाए, जिससे जरूरतमंदों की मदद समय पर हो सके। डीएम ने बाद में आलापुर एसडीएम को निर्देशित कर कहा कि वे शनिवार को क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते बंद कर दें स्कूल
बीएसए अतुल कुमार सिंह ने टांडा व आलापुर तहसील से जुड़े खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि बाढ़ से जुड़े जिन भी क्षेत्रों में पानी स्कूलों तक पहुंचने की आशंका हो, वहां समय रहते स्कूलों में अवकाश कर दिया जाए। बीएसए के अनुसार फिलहाल अभी किसी विद्यालय को लेकर ऐसी स्थिति की सूचना नहीं है। फिर भी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि लगातार हालात पर नजर रखी जाए।


नियंत्रण में है स्थिति
नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर जरूर है, लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है। टांडा व आलापुर दोनों तहसील क्षेत्र में अधिकारी व कर्मचारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अतिरिक्त नाव का भी इंतजाम कर लिया गया है। -सुरेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed