फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जफराबाद मोहल्ले की 10 हजार आबादी के बेहतर आवागमन को खर्च होंगे 43 लाख

जफराबाद मोहल्ले की 10 हजार आबादी के बेहतर आवागमन को खर्च होंगे 43 लाख

Fri, 03 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जफराबाद मोहल्ले की 10 हजार आबादी के बेहतर आवागमन को खर्च होंगे 43 लाख
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय नगर के नगपुर मार्ग पर स्थित जफराबाद मोहल्ले में पल्टूदास की कुटी बाग तक लगभग 650 मीटर की दूरी में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 43 लाख रुपये की लागत से लगने वाले इंटरलॉकिंग ईंट से करीब 10 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलालपुर नगपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है मोहल्ला जफराबाद। संबंधित मोहल्ले में अब तक इंटरलॉकिंग ईंट नहीं लग पाई थी। इससे मोहल्ले के लोगों को करीब 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा था। मौजूदा सभासद फरियाद ने मोहल्ले के लोगों की इस समस्या का मुद्दा बीते दिनों नपा बोर्ड की बैठक में प्रमुखता से उठाया था। कहा कि यदि पल्टूदास की कुटी बाग तक यदि इंटरलॉकिंग का कार्य हो जाएगा तो करीब 10 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा। उनके इस प्रस्ताव को नपा बोर्ड ने स्वीकार करते हुए इंटरलॉकिंग कार्य कराने की अनुमति प्रदान कर दी। नगर पालिका अध्यक्ष फरजाना खातून ने बताया कि नगरवासियों के बेहतर आवागमन की सुविधा को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक स्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। सभासद फरियाद के घर से पल्टूदास की कुटी तक लगभग 650 मीटर की दूरी तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसमें इसमें लगभग 43 लाख रुपए का खर्च आएगा। नगर पालिका परिषद अधिकारियों ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आयोजित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि अन्य मार्गों की बेहतरी को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


जल्द कराया जाएगा निर्माण
संबंधित मार्ग निर्माण की जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। -आलोक सिंह, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed