फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   126 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 92 हजार पौधे

126 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 92 हजार पौधे

Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
126 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 92 हजार पौधे
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें 15 अगस्त को ब्लॉक की 126 ग्राम पंचायतों में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान 92 हजार पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया गया। कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक वृक्षधन योजना के तहत 15 अगस्त को विकास खंड की 126 ग्राम पंचायतों के 11 हजार चिन्हित स्थानों पर 92 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें सभी पौधे फलदार व छायादार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। ऐसे में समय से पहले ही चयनित स्थानों पर पौधे लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा का भी प्रबंध किया जाए।

सभी ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संबंधित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर पौधरोपण के लिए चिन्हित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। इसमें भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एडीओ आईएसवी श्रीकांत उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत जिन पात्रों का चयन कर उनके आवास का निर्माण कार्य चल रहा है, उनके आवास का निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। इ


समें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एपीओ अजय कुमार, दुर्गाप्रसाद पांडेय, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रदीप पांडेय, आस्था पांडेय, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed