{"_id":"5b608eb04f1c1bb37b8b5917","slug":"153305463410-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने दिए जागरूकता के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने दिए जागरूकता के संदेश
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा ‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप’ के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। मंगलवार को साकेत एकेडमी सूरापुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण, निबंध व थंब बोर्ड आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोगों से स्वच्छता अपनाने व बीमारी दूर भगाने का आह्वान किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि उर्मिला सुमन द फाउंडेशन के सचिव राजन सुमन ने सभी प्रतिभागी बच्चों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। कहा कि यदि देश के सभी लोगों में स्वच्छता की भावना का विकास हो जाए तो देश कई बीमारियों से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
भारत सरकार के पूर्व युवा प्रतिनिधि प्रवीण गुप्ता ने कहा कि बच्चों व युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ ही पौधरोपण पर भी जोर देने को कहा। सरकार के पॉलिथीन बैन के आदेशों की सराहना की।
प्रबंधक प्रभाकर वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। बाद में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अपनाने व लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सहायक अध्यापक डॉ. विभाकर वर्मा, रंजना वर्मा, कृष्णनंद तिवारी, पवन शाश्वत, मो. आसिफ, सफातुल्ल, अवनीश, सीमा, संतोष, किरन, माधुरी, शशि व आनंद आदि मौजूद रहे।