{"_id":"5b5f4ee14f1c1b466d8b7c88","slug":"15329727635-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंडी, सूरन व हरी मिर्च के दामों में तेजी से आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंडी, सूरन व हरी मिर्च के दामों में तेजी से आया उछाल
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने सब्जियों के दाम में उछाल शुरू कर दिया है। करैला, परवल, लौकी, भिण्डी, सूरन, नेनुआ व हरी मिर्च के दाम में तेजी से उछाल हुआ है। इससे आम लोगों के खाने की थाली में सब्जी का स्वाद फीका पड़ने लगा है। हालांकि टमाटर व प्याज के दाम में कमी आयी तो वहीं अदरक व लहसुन का दाम बीते एक माह से स्थिर है। सब्जियों के दाम में आगे और भी वृद्धि होने की आशंका जतायी जा रही है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश व बीते दो दिनों से लगातार जिले में हो रही बारिश ने सब्जियों के दाम में उछाल ला दिया है। ज्यादातर सब्जियों के दाम में जहां वृद्धि हुई है, तो वहीं प्याज व टमाटर के दाम में कमीं हुई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से अन्य जिलों व प्रांतों से सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका असर यहां भी पड़ना शुरु हो गया है। करैला व भिंडी का दाम जहां दोगुना हो गया है, वहीं परवल, घुईयां व सूरन आदि के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सब्जी विक्रेता इंद्रजीत ने कहा कि सूरन, भिण्डी, नेनुआ, करैला, परवल व हरी मिर्च के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा अदरक व लहसुन के दाम बीते एक माह से स्थिर बने हुए हैं। सब्जी विक्रेता हरीराम ने कहा कि अभी तो सब्जी के दाम में अधिक वृद्धि नहीं है, लेकिन यदि आगे भी बारिश का सिलसिला इसी प्रकार से चलता रहा, तो सब्जियों की आवक कम होने पर उनके दाम में वृद्धि हो सकती है। एक अन्य सब्जी विक्रेता जोखू का कहना था कि बरसात का दौर इसी तरह बना रहने पर अगले दो तीन दिन में सब्जियों के दाम में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
ग्राहकों को लग रही चपत
सब्जियों के दाम में आयी उछाल की चपत प्रतिदिन ग्राहकों को लग रही है। कई सब्जियों के दाम में तेजी से हुई वृद्धि का असर आम लोगों की खरीदारी पर पड़ रहा है। शहजादपुर सब्जी मंडी में मिलीं सविता ने कहा कि प्रशासन को इस पर भी अंकुश लगाना चाहिए। बरसात होते ही अक्सर सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। एक अन्य ग्राहक रामकुमार ने कहा कि दरअसल शासन व प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जाता। इसी का जमकर फायदा सब्जी विक्रेताओं द्वारा उठाया जाता है। टांडा निवासी सिराज अहमद ने कहा कि सब्जियों के दाम में आयी उछाल का बड़ा मुनाफा थोक व्यापारी उठाते हैं। उन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
सब्जी एक माह पहले अब
1-करैला 15 रुपये 30 रुपये
2-भिण्डी 15 रुपये 30 रुपये
3-सूरन 35 रुपये 40 रुपये
4-लहसुन 50 रुपये 50 रुपये
5-हरी मिर्च 50 रुपये 80 रुपये
6-बैगन 50 रुपये 30 रुपये
7-प्याज 30 रुपये 25 रुपये
8-नेनुआ 15 रुपये 25 रुपये
9-अदरक 100 रुपये 100 रुपये
10-घुइयां 40 रुपये 42 रुपये
11-लौकी 20 रुपये 25 रुपये
12-परवल 20 रुपये 30 रुपये
13-टमाटर 40 रुपये प्रति किग्रा 30 रुपये प्रति किग्रा
14-कुनरू 30 रुपये 20 रुपये
15-शिमला मिर्च 120 रुपये 100
16-खीरा 25 रुपये 40