फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रामा रेफर

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रामा रेफर

Sat, 28 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रामा रेफर
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसों में घायल बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी राहुल (32) पुत्र हरीराम को शनिवार सुबह बाइक से सैदापुर जाते समय मौहरिया खानपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं सम्मनपुर थाना अंतर्गत बढ़ईपुर गांव निवासी फूलचंद्र (35) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर बेवाना थाना अंतर्गत इतरौरा गांव निवासिनी मुंगरा देवी (70) पत्नी रामसहाय शनिवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी सुनील (27) पुत्र रामशरण शुक्रवार देर शाम आलापुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी निर्भय (50) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत समैसा खम गांव निवासी रामचरण (40) पुत्र बीपत व महेश (22) पुत्र पारस शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मुंगरा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed