फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अस्पताल से मरीज को बाहर करने की शुरु हुई जांच

अस्पताल से मरीज को बाहर करने की शुरु हुई जांच

Sat, 28 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से मरीज को बाहर करने की शुरु हुई जांच
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल से एक लाचार मरीज को बाहर कर दिए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई थी। गौरतलब है कि टांडा तहसील क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी रंगबहादुर सिंह को बीमार पड़ने के बाद गत 12 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंगबहादुर को पत्नी व बच्चे नहीं हैं। उसके मुताबिक उसके भाई ने उसे जिला अस्पताल में लावारिश कहकर भर्ती कराया था। उसके दोनों पैर ठीक से काम नहीं कर रहे। जिला अस्पताल में लगभग एक माह तक चले इलाज के बाद अस्पतालकर्मियों ने उसे बाहर कर दिया। इसके बाद से वह अस्पताल परिसर के बाहर ही एक बरामदे में पड़ा रहता था। उसके मुताबिक लगभग 10 दिन से वह बाहर था। इसी बीच यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो उसका संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी लिया। डीएम सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल मरीज को भर्ती कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरु कर दिया गया। इस बीच मामले में सीएमएस डॉ एसपी गौतम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। इसमें डॉ. आरपी जायसवाल को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। सीएमएस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed