फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरयू नदी के जलस्तर में दर्ज हुई 8 सेमी की वृद्धि

सरयू नदी के जलस्तर में दर्ज हुई 8 सेमी की वृद्धि

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर में दर्ज हुई 8 सेमी की वृद्धि
टांडा (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को जलस्तर जहां 92.500मीटर पर था, वहीं शनिवार शाम चार बजे तक बढ़कर 92.580 मीटर हो गया। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से काफी नीचे है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश व नेपाल द्वारा सरयू नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से शुक्रवार सुबह से ही सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी थी। शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 92.500 मीटर नापा गया। जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से निकटवर्ती गावों करमपुर बरसावां, माझा नैपुरा, माझा उलटहवा, माझा मुबारकपुर समेत माझा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। उन्हें उम्मीद थी कि शनिवार तक शायद जलस्तर स्थिर या फिर कम हो जए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार शाम चार बजे तक जलस्तर बढ़कर 92.580 मीटर हो गया, जो शुक्रवार के सापेक्ष 8 सेमी अधिक था। ग्रामीणों का मानना है कि यदि इसी प्रकार से जलस्तर में वृद्धि होती रही, तो शीघ्र ही बाढ़ का पानी खेतों व गांव के अंदर पहुंच जाएगा। सबसे अधिक चिंता माझा उलटहवा के ग्रामीणों की बढ़ गई है। दरअसल यह गांव तीन तरफ से सरयू के पानी से घिरा हुआ है। क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का मात्र एक ही रास्ता है। जलस्तर बढने से वह रास्ता भी जलमग्न हो जाता है, जिससे गांव के लोगों का अन्य क्षेत्र से संपर्क टूट जाता है। उधर एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed