फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कांवड यात्रा मार्ग पर दुरुस्त होंगे सभी जर्जर व ढीले विद्युत तार

कांवड यात्रा मार्ग पर दुरुस्त होंगे सभी जर्जर व ढीले विद्युत तार

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कांवड यात्रा मार्ग पर दुरुस्त होंगे सभी जर्जर व ढीले विद्युत तार
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान कांवड़ प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों पर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने का कार्य जल्द पूरा किया जाए। जहां कहीं भी मार्ग की मरम्मत का काम शेष हो वह भी एक-दो दिन में पूरा करें।
विज्ञापन

डीएम सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ियों के ठहरने वाले स्थानों का प्रतिदिन जायजा लें। वहां समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि सभी मंदिरों के इर्दगिर्द समुचित साफ सफाई के साथ ही कांवड़ यात्रा वाले रास्ते पर मांस मछली की दुकानों को बंद कराया जाए। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि पहले से ही यह निर्देश जारी कर दिया गया है। यदि किसी दुकानदार ने पालन नहीं किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ संघ के प्रतिनिधि मानिकचन्द्र सोनी ने कहा कि जलालपुर नगपुर मार्ग क्षतिग्रस्त है और सराय चौक से जीजीआईसी तक हाईटेंशन तार ढीला है। डीएम ने निर्माण खंड पीडब्लूडी को मार्ग ठीक कराए जाने व अधिशाषी अभियंता विद्युत को कांवड़ यात्रा वाले रास्तों पर ढीले तारों को तत्काल ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

आलापुर तहसील के केदरूपुर गांव के ग्राम प्रधान ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के रास्ते में बिजली का तार लटका हुआ है। जलालपुर तहसील के कांवड़ संघ के प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि रामजानकी मंदिर के निकट गंदगी का अंबार है। डीएम ने ईओ नगर पालिका को समुचित साफ सफाई का निर्देश दिया। राजेसुल्तानपुर कांवड़ संघ के सदस्य ने कहा कि बैंक आफ बड़ौदा के निकट तार लंबे समय से ढीला है। डीएम ने सहायक अभियंता विद्युत को उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ उमेशनरायन पाण्डेय, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, एडीएम गिरिजेश त्यागी, एएसपी ओपी सिंह, पंचायतराज अधिकारी मयाशंकर मिश्र समेत सभी एसडीएम, सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed