फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 हजार आबादी का सुगम होगा आवागमन, पिच मार्ग से जोड़े जाएंगे 5

50 हजार आबादी का सुगम होगा आवागमन, पिच मार्ग से जोड़े जाएंगे 5

Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
50 हजार आबादी का सुगम होगा आवागमन, पिच मार्ग से जोड़े जाएंगे 5
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 58 गांवों को पिच मार्गों से जोड़ने के कार्यों को अमली जामा पहनाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के निकट से गुजरे पिच मार्ग से जिन गांवों की दूरी 1 किलोमीटर से कम है, उन्हें प्रथम चरण में पिच मार्ग से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर प्रांतीय खंड ने संबंधित मार्गों की सूची प्रेषित कर दी है। विभाग के मुताबिक अलग-अलग दूरी के इन मार्गों की कुल दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। इस पर लगभग 11 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को सीधे तौर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने अब अभियान चलाकर मजरों को पिच मार्गों से जोड़ने का निर्णय लिया है। शासन की मंशा है कि उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर पिच मार्ग से जोड़ा जाए जिनके गांव के बगल से पक्की सड़क गुजरी है। पहले चरण में उन गांवों के मार्गों को चयनित किया गया है कि जिनकी दूूरी पिच मार्ग से 1 किलोमीटर से कम है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने काम करना शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक प्रथम चरण में होने वाले इस कार्य के लिए जिले की कुल 58 गांवों के मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों को पिच मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे वह आसानी से पिच मार्ग तक पहुंच सकें। शासन से मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक जानकारी प्रेषित भी कर दी गई है। विभाग के मुताबिक अलग-अलग दूरी के इन 58 मार्गों की कुल लंबाई लगभग 25 किलोमीटर के आस पास होगी। इसके लिए लगभग 10 करोड़ 58 लाख रुपए का खर्च आएगा।
विज्ञापन

शासन से जल्द ही इन मार्गों को पिच करने की अनुमति लोक निर्माण विभाग को मिलने की उम्मीद है। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को कीचड़ से आवागमन करने से भी निजात मिलेगी। विभाग द्वारा भेजी गई सूची में मुस्तफाबाद रसूलपुर, धौरहरा, डल्ला निजामपुर, अशरफपुर पचाउख, धर्मा मुुबारक पट्टी, बैजपुर, चिंतौरा चमरौटी, छांगुरपुर मिश्रौलिया, कोटवा, डिहवा, कोहराना, पियारेपुर, झलियहवा तिवारीपुर, कटघरवा, कटेहरी गांव, तिवारीपुर बढईया संपर्क मार्ग, जगदीशपुर नोखा, आलमडीह, इस्माइलपुर, नंदापुर, चनवा, गौरा, इस्माइलपुर दुक्खर, सिझौली गड़ेरियाना गांव समेत कुल 58 मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी गई रिपोर्ट
पिच मार्गों के नजदीकी गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए शासन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर जानकारी भेज दी गई है। प्रथम चरण में 1 किलोमीटर से कम दूरी वाले गांवों को सड़क से जोड़ जाएगा। इसके लिए कुल 58 मार्गों का चयन हुआ है। शासन से अनुमति मिलने के बाद संबंधित मार्गों पर निर्माण कार्य भी शुरू होगा। -शंकर्षणलाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed