{"_id":"5b5b62964f1c1bee748b64db","slug":"1532715665156-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए बनेंगे इस बार पुलिस के 6 कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए बनेंगे इस बार पुलिस के 6 कंट्रोल रूम
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा की दृष्टि से हाल के वर्षों में संवेदनशील जनपद की श्रेणी में शामिल हो चुके जिले में इस बार कांवड़ यात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चार अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाने का फैसला किया है। कुल 6 कंट्रोल रूम इस बार काम करेंगे। इनमें से चार कंट्रोल रूम अलग-अलग मार्गों की सीमा पर बनाए जाएंगे, जिससे कांवड़ियों के मूवमेंट की सटीक सूचना संबंधित थाना क्षेत्र समेत आगे के थानों तथा पुलिस अधिकारियों को मिलती रहे। इस बीच पुलिस प्रशासन ने 29 जुुलाई के बाद आकस्मिक जरूरत को छोड़ सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उधर जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 भी लागू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कई हिंसक घटनाओं व आगजनी आदि के चलते यह जिला संवेदनशील क्षेत्रों की सूची में शामिल हो गया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन इस बार सुरक्षा प्रबंध में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहा। कांवड़ यात्रा को चुनौती के तौर पर लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने पिछले कई दिनों से जरूरी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। ड्यूटी तथा सुरक्षा प्रबंधों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए तीन चक्र में अब तक रिहर्सल भी हो चुके हैं। इसी क्रम में अब पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिले में कुल 6 कंट्रोल रूम इस बार बनाए जाएंगे। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बड़ी तादाद में कांवड़िए जल लेकर अयोध्या व अन्य क्षेत्रों से अंबेडकरनगर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए फैजाबाद जनपद के मया बाजार के आगे बढ़ने पर टांडा मार्ग स्थित जिले की सीमा सेवागंज बाजार पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसी तरह फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज से अंबेडकरनगर की तरफ बढ़ने पर अहिरौली थाना क्षेत्र की सीमा पर यादवनगर के निकट कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अकबरपुर नगर के निकट पवित्र शिवबाबा धाम पर भी पुलिस ने एक कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय लिया है। बसखारी से आजमगढ़ मार्ग पर न्यौरी के निकट भी एक कंट्रोल रूम की स्थापना पुलिस प्रशासन करेगा। एसपी कार्यालय में पहले से स्थापित कंट्रोल रूम तो काम करेगा ही साथ ही टांडा में भी एक कंट्रोल रूम की स्थापना होगी।
कंट्रोल रूम की तादाद बढ़ाने के पीछे पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य यह है कि जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ियों के मूवमेंट, उनकी संख्या तथा वाहनों की तादाद आदि के बारे में संबंधित थानों तथा पुलिस अधिकारियों को लगातार जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
आज से शुरू हो रहा सावन
सावन मास 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। शनिवार 28 जुलाई से ही कांवड़ियों का जलाभिषेक के लिए जाना तथा वापस आकर जलाभिषेक करने का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि इसमें ज्यादा तेजी आने वाले सोमवार से ही देखने को मिलेगी। 9 अगस्त को शिवरात्रि के दिन तथा इसके आसपास के दिनों में जलाभिषेक व कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्घालुओं में सर्वाधिक उल्लास देखने को मिलता है।
29 के बाद अवकाश पर लगी रोक
कांवड़ यात्रा को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक भी लगा दी है। पिछले कई दिनों से अवकाश के लिए पहुंच रहे पुलिस कर्मियों को 29 जुलाई तक लौट आने के लिए कहा जा रहा है। किसी आकस्मिक परिस्थिति को छोड़कर सामान्य परिस्थितियों में अवकाश न देने के निर्देश दिए गए हैं। इसका प्रभावी से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। अवकाश मांगने पहुंच रहे पुलिस कर्मियों को समझाया जा रहा है कि सभी को मिलकर ही कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तय करनी है।
जिले में धारा 144 लागू
कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए जिला प्रशासन जरूरी प्रबंध तय कर रहा है। जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने आदेश में कहा कि विभिन्न पर्वों तथा परीक्षा आदि के मद्देनजर पूरे जिले में धारा 144 लागू की जा रही है। बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा, जिससे इस दौरान कानून व शांति व्यवस्था प्रभावी ढंग से कायम रह सके। कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि धारा 144 लागू करने का आदेश अपर जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी द्वारा जारी किया गया है। इसका प्रभावी ढंग से पालन सभी तहसीलों में सुनिश्चित कराया जाएगा। तत्काल प्रभाव से लागू धारा 144 आगामी 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
सुरक्षा के बेहतर प्रबंधों पर जोर
कांवड़ यात्रा में इस बार सुरक्षा के बेहतर प्रबंधों पर जोर है। इसलिए ही न सिर्फ अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाए जा रहे, वरन यह भी तय किया जा रहा कि पुलिस की ड्यूटी अत्यंत प्रभावी ढंग से कराई जा सके। पिछले मामलों को ध्यान में रखते हुए एक एक बिंदु पर ध्यान दिया जा रहा है। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी