फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वोद्यिालय से नदारद चार प्रधानाध्यापक समेत पांच का काटा एक दिन का वेतन

वोद्यिालय से नदारद चार प्रधानाध्यापक समेत पांच का काटा एक दिन का वेतन

Thu, 26 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
वोद्यिालय से नदारद चार प्रधानाध्यापक समेत पांच का काटा एक दिन का वेतन
अंबेडकरनगर। प्रभारी बीएसए ने गुरुवार को विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले 4 प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में छात्रों की संख्या ठीक न होने पर दो प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इसके अलावा प्रभारी बीएसए ने निरीक्षण के दौरान लहुरीनगर में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे एक विद्यालय को तत्काल बंद कराया। संचालक को हिदायत दी कि यदि संचालन किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। स्कूल बंद कराने के साथ ही बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए वीरेन्द्रनाथ द्विवेदी गुरुवार सुबह करीब सवा 8 बजे प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर कोड़रा पहुंचे। यहां पर पंजीकृत 105 के सापेक्ष महज 40 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर प्रधानाध्यापक व अध्यापकों को फटकार लगायी। यहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक झिनकूराम बगैर किसी सूचना के नदारद थे। पंजीकृत 32 छात्रों के सापेक्ष महज 7 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस जारी की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय बेलउवा बरियारपुर का निरीक्षण किया। पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष संख्या कम मिली। इस पर शिक्षकों को इसमें सुधार का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय आलमपुर अखई में प्रधानाध्यापिका रीना देवी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। पंजीकृत 122 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 76 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय के रंगरोगन का कार्य नहीं हुआ था। शौचालय की दशा भी खराब मिली। इस पर प्रधानाध्यापिका का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की नोटिस दी गई। दरगाह शाह रमजान प्राथमिक में प्रधानाध्यापिका प्रियंबदा व सहायक राजेश प्रजापति अनुपस्थित थे। दोनों का एक एक का वेतन काटा गया। पंजीकृत 150 के सापेक्ष 73 बच्चे उपस्थित थे। शौचालय निर्माण में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अमरतल में प्रधानाध्यापिका मिथिलेश कुमारी अनुपस्थिति मिलीं। पंजीकृत 264 के सापेक्ष 160 बच्चे मौजूद मिले। उनका भी एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की नोटिस दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पट्टी कमालपुर में प्रधानाध्यापक हसनरजा तो उपस्थित मिले। छात्रों की संख्या तो रजिस्टर में 39 थी, लेकिन उपस्थिति सिर्फ 8। इस पर प्रधानाध्यापक को जमकर फटकारा। पठन-पाठन कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर उन्हें इसमें अविलंब सुधार करने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण नोटिस दिया। प्राथमिक स्कूल पट्टीकमालपुर में प्रधानाध्यापक रामसुंदर वर्मा मौजूद मिले, लेकिन उपस्थिति चिंताजनक थी। पंजीकृत 76 बच्चों में से सिर्फ 24 आए थे। इस पर उन्हें भी जमकर डांट मिली। गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश के साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी बीएसए ने बेलउवा बरियारपुर के लहुरीनगर में बगैर मान्यता के संचालित न्यू स्पीड साइंस एकेडमी को बंद करवाया। इसके बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। संचालक एसके यादव को हिदायत दी कि यदि दोबारा संचालन मिला तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed