{"_id":"5b5769db4f1c1b58488b6b01","slug":"15324553827-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, किसानों को पहुंचा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, किसानों को पहुंचा लाभ
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल मंगलवार दोपहर बरस पड़े। कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश होने से लोगों को जहां उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं धान किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश होने से किसान धान की रोपाई में जुट गए। उधर बारिश होने से जिला मुख्यालय पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
पूर्वाह्न कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद धूप छांव का खेल शुरू हो गया। अपराह्न करीब काले मेघा आखिरकार बरस ही पड़े। जिले के कुछ क्षेत्रों में मूसलधार, तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर कुछ ही देर, लेकिन तेज बारिश हुई।
इसके अलावा भीटी व जलालपुर तहसील के भी कुछ क्षेत्रों में तेज, तो कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी ही हुई। फैजाबाद रोड, सब्जी मंडी, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर क्षेत्र, कोतवाली क्षेत्र व कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जगह जगह जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। वहीं खेतों में पहुंचकर किसानों ने रोपाई का कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
किसानों का कहना था कि यदि इसी प्रकार से आगे भी बारिश होती रहे, तो रोपाई की चिंता काफी हद तक दूर हो सकेगी। अकबरपुर के किसान रामअछैबर व दीपनरायन तिवारी ने कहा कि जब तक लगातार मूसलधार बारिश नहीं होती, तब तक धान रोपाई का कार्य गति नहीं पकड़ सकेगा।