{"_id":"5b5769d04f1c1b42748b6a74","slug":"15324553716-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए युवक की करंट से खेत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए युवक की करंट से खेत में मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र के परसौली गांव में मंगलवार सुबह खेत में मवेशी चराने गए एक युवक की स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार स्टे वायर में करंट उतर चुका है। इसकी शिकायत भी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
जानकारी के अनुसार परसौली गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र फिरतूराम मंगलवार सुबोह मवेशी लेकर खेत की तरफ गया हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच खेत में लगे विद्युत खंभे के स्टे वायर से उसका हाथ छू गया। वह करंट की चपेट में आ गया।
इर्दगिर्द खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे वायर से अलग किया, लेकिन तब तक वह बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ा था। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार स्टे वायर में करंट उतर चुका है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत भी जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ग्रामीणों ने मामले में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई अजय ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
प्रभारी एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, अजय सिंह व वंशराज तथा जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी ने मृतक के घर पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात कर सांत्वना।