{"_id":"5b5769cc4f1c1b45748b6d2a","slug":"15324553689-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य टीम ने लिया विद्यालय में बन रही दाल का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य टीम ने लिया विद्यालय में बन रही दाल का नमूना
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला जहांगीरगंज का औचक निरीक्षण किया। मिलावट के संदेह में पकी दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। बाद में बसखारी बाजार में अभियान चलाकर 16 दुकानों से 5 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई।
मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला जहांगीरगंज का औचक निरीक्षण किया। रसोई घर के जायजे में मुख्य खाद्य निरीक्षक ने खाद्य सामग्रियों के बेहतर रख रखाव के निर्देश दिए।
मिलावट के संदेह में पकी दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पॉलिथीन न सिर्फ भूमि की उर्वरता को नष्ट कर देता है, बल्कि इसे जलाने पर निकलने वाली गैस मानव शरीर के लिए हानिकारक होती है।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने बसखारी बाजार में अभियान चलाकर 16 दुकानों से 5 किग्रा पॉलिथीन जब्त किया। साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया। उन्हें पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पॉलिथीन की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की।