फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अजगर ने बनाया बकरी को निवाला, मौत

अजगर ने बनाया बकरी को निवाला, मौत

Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अजगर ने बनाया बकरी को निवाला, मौत
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत ताजूपुर गांव में सोमवार दोपहर ग्रामीणों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब लगभग 12 फिट लंबे अजगर ने गांव के बाहर एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार बकरी को उसके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में अजगर निकट स्थित एक झाड़ी में चला गया। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गांव के बाहर एक टीले पर कुछ बकरियां घास चर रही थीं। इसी बीच निकट स्थित एक झाड़ी से लगभग 12 फिट लंबा अजगर निकलकर वहां पहुंच गया। उसने एक बकरी को लपेट लिया। इसके बाद उसे आधा निगल लिया। वहां चर रहीं अन्य बकरियां वहां से भागने लगीं। इसी बीच निकट स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की निगाह अजगर पर पड़ी, तो वह सन्न रह गया। गुहार पर इर्दगिर्द से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी की निकट जाने की हिम्मत नहीं कर रही थी। किसी प्रकार लाठी डंडे से मारकर बकरी को उसके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद अजगर निकट स्थित झाड़ी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed