{"_id":"5b54bc6f4f1c1b6f548b5fd5","slug":"153227991519-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर नगर में ही नही मिल पा रही रोस्टर के अनुरूप बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर नगर में ही नही मिल पा रही रोस्टर के अनुरूप बिजली
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर आकस्मिक विद्युत कटौती दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एक तो उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही, उस पर जो बिजली मिल भी रही है, उसमें लगातार होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को समुचित लाभ नहीं मिल रहा। दिन में तो आमजन किसी प्रकार गर्मी झेल लेते हैं, लेकिन रात्रि में होने वाली आकस्मिक कटौती से उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन को ठोस कदम उठाना चाहिए। भीषण गर्मी में होने वाली आकस्मिक कटौती से उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ रही है।
शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर नाकाम साबित हो रहा है। गर्मी का मौसम प्रारंभ होने से पहले पावर कॉर्पोरेशन ने सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर बढ़-चढ़कर दावा किया था, लेकिन समय बीतने के साथ ही उसके तमाम दावे धरे के धरे रह गए। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के चलते आकस्मिक कटौती बढ़ गई है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का रोस्टर है। यह अलग बात है कि सुचारु रूप से 20 घंटे की भी बिजली उपलब्ध होना मौजूदा समय में मुहाल हो गया है। बिजली कब जाएगी और कितनी देर बाद आएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है।
दिन में होने वाली आकस्मिक कटौती को तो आमजन किसी प्रकार झेल लेते हैं, लेकिन रात्रि के समय होने वाली कटौती से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। बीते शुक्रवार की रात जहां नगर के मीरानपुर मोहल्ले के लोगों को जहां लगभग पूरी रात बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से गुजरना पड़ा, वहीं शनिवार रात भी बिजली के आवागमन का दौर चलता रहा। रविवार को भी लगभग पूरे दिन आकस्मिक कटौती जारी रही। दिन में कुल कहीं दो तो कहीं तीन घंटे तक आपूर्ति नही आई। इससे उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी दिखी। उपभोक्ता राधेश्याम व जगदीश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आकस्मिक कटौती का प्रतिकूल प्रभाव व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए पावर कारपोरेशन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
तकनीकी दिक्कतों से प्रभावित होती आपूर्ति
तकनीकी दिक्कतों से कई बार आपूर्ति प्रभावित होती है। इसमें ओवरलोडिंग भी एक बड़ा कारण है। तार टूटने आदि के मामले में प्राथमिकता के साथ गड़बड़ी दूर कराई जाती है। -एके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर