फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 घंटे तक ठप रहा विद्युत उपकेन्द्र, 70 हजार की आबादी प्रभावित

10 घंटे तक ठप रहा विद्युत उपकेन्द्र, 70 हजार की आबादी प्रभावित

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
10 घंटे तक ठप रहा विद्युत उपकेन्द्र, 70 हजार की आबादी प्रभावित
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेन्द्र मरैला को जाने वाली लाइन में पेड़ गिरने से अकबरपुर नगर व आस पास की लगभग 70 हजार की आबादी शनिवार पूरे दिन बिजली से वंचित रही। बरसात के चलते हालांकि गर्मी को लेकर ज्यादा मुश्किल नहीं हुई, लेकिन पानी के संकट से लोगों को जूझना पड़ा। बिजली न रहने से विद्युत चालित उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिला। लगभग 10 घंटे बाद शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मालीपुर रोड पर स्थित मरैला विद्युत उपकेन्द्र से अकबरपुर नगर के एक तिहाई हिस्से समेत दर्जनों गांवों को भी विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार भोर से ही हो रही बारिश के बीच सुबह 9 बजे करीब विद्युत उपकेन्द्र मरैला को जाने वाली विद्युत लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। नतीजा यह हुआ कि शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति अचानक ठप पड़ गई। लगभग 70 हजार आबादी इससे वंचित हुई। कुछ देर तक लोगों को अनुमान था कि बरसात के चलते प्रभावित हुई आपूर्ति जल्द ही बहाल हो जाएगी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने लगीं। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के संकट को लेकर हुआ। असल में जल स्तर में तेजी से आए गिरावट के चलते नगर पालिका द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति पहले से ही प्रभावित चल रही। इस बीच शनिवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से स्थिति और बिगड़ गई। कई घरों में पानी खत्म हो जाने से लोगों को पास पड़ोस के घरों का सहारा लेना पड़ा। कई व्यक्ति तो दूर दराज के हैंडपंपों से पानी ढोते दिखायी दिए।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने गड़बड़ी खोजना शुरू की तो घंटों की मशक्कत के बाद पता चला कि कोटवा महमदपुर से मरैला को जाने वाली विद्युत लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर गया है। इसके चलते ही विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में इसके बाद गड़बड़ी को दूर करने का काम शुुरु हुआ। अपराह्न 3 बजे तक लाइन को दुरुस्त कर लिया गया। आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन तत्काल ही फिर से गड़बड़ी उत्पन्न हो गई। इसके बाद एक बार फिर कर्मचारियों ने मुस्तैदी से काम शुरु किया। लगभग 10 घंटे बाद शाम सात बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इससे पहले विद्युत आपूर्ति ठप रहने से विद्युत चालित लघु उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार टूटने से बाधित हुई आपूर्ति
मरैला विद्युत उपकेन्द्र को जाने वाली लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उसे दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed