फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सराफ को झांसा देकर पार किया सोने का जेवर

सराफ को झांसा देकर पार किया सोने का जेवर

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सराफ को झांसा देकर पार किया सोने का जेवर
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पत्नी को सराफ की दुकान पर बैठाकर युवक सोने का झुमका लेकर भाग गया। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने महिला को रोक लिया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी राहुल सोनी की सराय चौक में सराफ की दुकान है। शनिवार को एक दंपती दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सोने का झुमका दिखाने को कहा। उन्होंने 6 ग्राम का एक झुमका पसंद किया। महिला के पति ने दुकानदार से कहा कि वह यह झुमका अपने कुछ मित्रों को दिखाना चाहता है। जब तक वह दिखाकर वापस नहीं लौटता, तब तक उसकी पत्नी दुकान पर ही रहेगी। इस पर सराफा व्यवसायी तैयार हो गया। वह व्यक्ति झुमका लेकर बाइक से चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो सराफा व्यवसाई को कुछ संदेह हुआ। उसने महिला से पूछताछ शुरू की, तो उसकी पहचान ममता पत्नी अरुण निवासी सूरही थाना सरायमीर आजमगढ़ के रूप में हुई। जब उससे उसके पति के बारे में पूछा गया, तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इस पर दुकानदार ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसे लेकर थाने चली गई। बाद में पीड़ित व्यवसायी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला को थाने लाया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed