फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सिंचाई संकट से मिलेगी निजात, लगभग 6 करोड़ से लगेंगे 26 नलकूप

सिंचाई संकट से मिलेगी निजात, लगभग 6 करोड़ से लगेंगे 26 नलकूप

Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई संकट से मिलेगी निजात, लगभग 6 करोड़ से लगेंगे 26 नलकूप
अंबेडकरनगर। सिंचाई के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। नलकूप विभाग द्वारा जिले के 26 स्थानों पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नलकूप की स्थापना कराई जाएगी। इससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नलकूप का लाभ अतिशीघ्र किसानों को मिले, इसके लिए स्थानों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। साथ ही भीटी विकास खंड के मानिकपुर में निर्माण कार्य प्रारंभ भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

समुचित बारिश न होने से जिला सूखे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बारिश न होने व जल संचयन की समुचित व्यवस्था न होने से जलस्तर में भी तेजी से कमी होने लगी है। माइनर व रजबहों में पानी न होने व ज्यादातर राजकीय नलकूपों से समुचित पानी न निकलने से किसानों के समक्ष सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। सिंचाई के संकट से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर नलकूप विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने जिले के 26 स्थानों पर नए नलकूप का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है। 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक नलकूप के निर्माण की जिम्मेदारी निर्माण खंड फैजाबाद को सौंपी गई है। इसके लिए शासन से विभाग को 6 करोड़ 50 लाख रुपये भी उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन


यहां लगेंगे नलकूप
नलकूप विभाग के वरिष्ठ लिपिक आरके ने बताया कि अकबरपुर विकास खंड में बदलपुर सोनगांव, सुलेमपुर, बेलउवा बरियारपुर, इस्माइलपुरगंज, बेवाना, कटेहरी विकास खंड के टेउवा जलालपुर, नरसिंहदासपुर कसड़ा, महरुआ, टांडा विकास खण्ड के बरवां बिठ्ठलपुर, पकड़ी भोजपुर, निनावां, बसखारी विकास खंड के समड़ा मोहनपुर, सेमउर खानपुर, भियांव विकास खण्ड के शिवपाल, मनदहा, बेरगा, रतना, रामनगर विकास खण्ड में गोवर्धनपुर, जहांगीरगंज में हाजीपुर, चकमण्डप, जलालपुर विकास खण्ड के पेठिया, साई समसपुर व भीटी विकास खण्ड के मानिकपुर, काछारानीपट्टी में नलकूप की स्थापना की जाएगी। इसमें भीटी विकास खण्ड के मानिकपुर में नलकूप निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। शेष स्थानों पर भी शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने की सराहना
बदलपुर के किसान प्रतोष व मितई वर्मा ने कहा कि नलकूप की स्थापना कराए जाने का निर्णय काफी सराहनीय है। इसका सीधा लाभ किसानों को सिंचाई में मिलेगा। मानिकपुर के रामकृपाल व ज्ञानप्रकाश ने कहा कि राजकीय नलकूप का निर्माण शुरू कराना किसानों के हित के लिए उठाया गया बड़ा कदम है। इससे किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सिंचाई में आसानी होगी। मसड़ा मोहनपुर के अरविंद कुमार व अनुराग चौधरी ने कहा कि नए नलकूप की स्थापना कराया जाना अत्यंत आवश्यक था। देर से ही सही, नलकूप विभाग ने अच्छा कदम उठाया है। इससे सिंचाई के संकट से जूझ रहे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


जल्द स्थापित होंगे 26 नलकूप
शासन के निर्देश पर नलकूप विभाग के माध्यम से जिले के 26 स्थानों पर नए नलकूप की स्थापना कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 6 करोड़ 50 लाख विभाग को उपलब्ध हो गया है। 25 लाख रुपये की लागत से प्रत्येक नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। -कमलेश कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed