{"_id":"5b5215b04f1c1b4f748b5e7b","slug":"153210615615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी रात अंधेरे में रही दस हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी रात अंधेरे में रही दस हजार आबादी
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला के शिवालय मंदिर के निकट लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार अपराह्न फुंक गया। नतीजा यह रहा कि लगभग 10 हजार की आबादी की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि मोबाइल ट्रांसफार्मर के माध्यम से रात्रि में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे भीषण गर्मी में पूरी रात उपभोक्ताओं को बिस्तर पर करवट बदलकर बिताने को मजबूर होना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या शुक्रवार सुबह पेयजल को लेकर उत्पन्न हुई। पेयजल की समुचित व्यवस्था न हो पाने से लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ीं। शुक्रवार अपराह्न ट्रांसफार्मर बदला जा सका। इसके बाद लगभग 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
अकबरुपर नगर के सबसे बड़े मोहल्ले मीरानपुर में तमसा नदी के किनारे शिवमंदिर के निकट 200 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थित है। इस ट्रांसफार्मर से शीतला आश्रम से लेकर पुराने तहसील तिराहा तक के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। गुरुवार अपराह्न लगभग ढाई बजे अचानक शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फुंक गया। नतीजा यह रहा कि इससे जुड़ी लगभग 10 हजार की आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने पहले तो इसे रूटीन कटौती समझा, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। उन्हें बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल गया है। उपभोक्ताओं ने मोबाइल ट्रांसफार्मर के माध्यम से आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग किया, लेकिन पावर कारपोरेशन द्वारा इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।
नतीजा यह रहा कि पूरी रात भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को करवटें बदलते गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार सुबह सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर उत्पन्न हुई। टुल्लू पंप न चलने से लोगों को नित्य क्रिया में विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ीं। एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार अपराह्न दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जा सकी। ऐसे में लगभग 24 घंटे बाद उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। उधर पावर कॉर्पोरेशन के लापरवाहपूर्ण रवैये पर शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि यदि मोबाइल ट्रांसफार्मर द्वारा आपूर्ति बहाल कर दी गई होती, तो ऐसी समस्या न उत्पन्न होती। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर शुक्रवार अपराह्न आपूर्ति बहाल कर दी गई।