फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग बदहाली से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर की रोपाई

मार्ग बदहाली से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर की रोपाई

Wed, 18 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मार्ग बदहाली से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर की रोपाई
भीटी (अंबेडकरनगर)। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की निर्माण की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समक्ष गड्ढों में धान की रोपाई की। कहा गया कि बैंक आफ बड़ौदा से पेट्रोलपंप तक लगभग एक किमी लंबाई में सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इसके निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न जिलाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समक्ष पहुंचे। यहां सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में सभी ने धान की रोपाई की। तिवारी ने कहा कि लंबे समय से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। अक्सर बाइक सवार इसमें गिरकर चोटहिल होते रहते हैं। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क के निर्माण या फिर मरम्मत का कार्य नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया जाएगा। आमजन के हित को देखते हुए सड़क का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। बाद में तहसील पहुंचकर तहसीलदार अवधेश चौहान से मुलाकात की और शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने उन्हें आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विमल भारद्वाज, रवींद्रनाथ मिश्र, अरविंद सिंह, प्रभुदयाल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed