{"_id":"5b4e21114f1c1b4b748b5725","slug":"1531846925550-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला कासिमपुर विद्युत उपकेन्द्र शुरु, 50 हजार आबादी को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला कासिमपुर विद्युत उपकेन्द्र शुरु, 50 हजार आबादी को लाभ
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के कर्बला कासिमपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इससे लगभग 50 हजार लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इसके अलावा खासपुर और सूरापुर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इन दोनों उपकेंद्रों का भी संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग एक लाख लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा यह कि इन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी हद तक लो-वोल्टेज व बार-बार की विद्युत ट्रिपिंग से छुटकारा मिल सकेगा।
लगातार बढ़ती विद्युत खपत को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए शासन ने छोटे-छोटे विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना का निर्णय पूर्व में लिया था। शासन के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन ने इस पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके तहत जलालपुर तहसील अंतर्गत कर्बला कासिमपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य बीते दिनों पूर्ण हो गया। यहां पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना करने के बाद विद्युत आपूर्ति भी बीते दिन प्रारंभ कर दी गई। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को मिलना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने नया विद्युत उपकेंद्र शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें लो-वोल्टेज के संकट से छुटकारा मिल सकेगा। इस उपकेंद्र के संचालन से संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न सिर्फ सुचारु बिजली का लाभ मिलने लगा, बल्कि उन्हें बार-बार की ट्रिपिंग से भी राहत मिली।
जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित विद्युत उपकेंद्र का निर्माण भी बीते दिनों ही पूर्ण हो गया। यहां पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी गई। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के अनुसार ट्रांसफार्मर को हीट किया जा रहा है। शीघ्र ही इस केंद्र से भी विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके अलावा टांडा तहसील अंतर्गत खासपुर व सूरापुर में भी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों में पांच-पांच एमवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। टांडा विद्युत उपकेंद्र के अनुसार इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों का भी संचालन एक माह के अंदर प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रकार इन सभी विद्युत उपकेंद्रों के संचालन से लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जताई खुशी
विद्युत आपूर्ति की दशा में सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर उपभोक्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। काशिमपुर कर्बला के प्रमोद व रामनिरंजन ने कहा कि इस उपकेंद्र के शुरू होने से उन लोगों को व्यापक लाभ मिला है। इससे निश्चित तौर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही लो-वोल्टेज का भी संकट दूर होगा। उपभोक्ता संतोष और महेंद्र यादव ने कहा कि ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की तरफ भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इस नए विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
चल रहे बेहतरी के प्रयास
विद्युत वितरण व्यवस्था को बेहतर करने तथा आपूर्ति की दशा सुधारने को लेकर प्रयास चल रहे हैं। कर्बला कासिमपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू करने के साथ ही तीन अन्य उपकेंद्रों से आपूर्ति जल्द ही शुरू करा दी जाएगी।
- एसएन शुक्ल, अधीक्षण अभियंता विद्युत