फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सख्ती के बावजूद हड़ताल पर डटे लेखपाल

सख्ती के बावजूद हड़ताल पर डटे लेखपाल

Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सख्ती के बावजूद हड़ताल पर डटे लेखपाल
अंबेडकरनगर। ग्रेड पे बढ़ाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे लेखपालों ने उग्र आंदोलन छेड़े जाने की चेतावनी दी है। कहा गया कि जायज मांग को लेकर लेखपाल अपने हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी आवाज को दबाव बनाकर दबाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिलाध्यक्ष व मंत्री समेत 11 लेखपालों को निलंबित कर दिया। चाहे जितनी कार्रवाई कर ली जाए, लेकिन अब वे अपने कदम पीछे हटाने वाले नहीं हैं। चेतावनी दी गई कि यदि मंगलवार शाम तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तो बुधवार को एडीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे ने प्रदेश सरकार पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों को निलंबित किया जा रहा है। ऐसा कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। लेखपाल किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। सभी लेखपालों को ही क्यों न निलंबित कर दें, लेकिन हक की मांग को लेकर जो संघर्ष छेड़ा गया है, उससे अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। मंत्री रामकेश वर्मा व तहसील अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि ग्रेड पे 2800 रुपये किए जाने व वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सरकार तनिक भी गंभीर नहीं हो रही है। इससे लेखपालों का हक मारा जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों को हाइटेक किए जाने की घोषणा प्रदेश सरकार ने की थी। इसके लिए सभी लेखपालों को स्मार्ट फोन व लैपटॉप दिया जाना था। यह अब तक नहीं हो सका है। लंबे समय से मांग के बावजूद लेखपालों को बाइक भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। इन सब मांग को लेकर लेखपाल आवाज बुलंद कर रहे हैं, तो उनकी आवाज को दबाव बनाकर दबाया जा रहा है। तय किया गया कि यदि मंगलवार शाम तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बुधवार को एडीएम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रामनरायन, रामजीत, प्रमोद सिंह, इरफान अहमद, अजय त्यागी, घनश्याम वर्मा, प्रमोद सिंह, प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed