फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लोहिया भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आज, तैयारी पूरी

लोहिया भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आज, तैयारी पूरी

Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लोहिया भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आज, तैयारी पूरी
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह आज
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के तहत 18 जुलाई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के जिले में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन नगर के लोहिया भवन सभागार में होगा, जिसके मुख्य अतिथि डीएम सुरेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि एसपी संतोष कुमार मिश्र होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गौरतलब है कि अमर उजाला लगातार सामाजिक सरोकारों को लेकर अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टॉपरों को सम्मानित करने के बाद अब जिला मुख्यालयों पर भी ऐसे ही आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में 18 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिला स्तर पर टॉपटेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मेें छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक भी शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच डीएम व एसपी की ओर से छात्र-छात्राओं को न सिर्फ उनकी सफलता के लिए बधाई दी जाएगी, वरन अन्य छात्र-छात्राओं को भी यह संदेश दिया जाएगा कि वे परिश्रम व ईमानदारी के बल पर ऐसी ही सफलता अर्जित करें। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह के अलावा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed